Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2020

विज्ञान और मानव जीवन के लाभ और हानि

विज्ञान  और मानव जीवन के लाभ और हानि  विज्ञान  का मतलब विशेष ज्ञान है जो हमारे जीवन को सरल और आसान बना दे।  आज के दौर  में विज्ञान इतनी तरक्की कर चुका है कि  इस दौर  को विज्ञान का का दौर  कहना गलत नहीं होगा। हमारी सभी प्रकार की जरुरत पूरा करने में विज्ञान  बड़ा हाथ है। चाहे कोई भी क्षेत्र हो जैसे चिकित्सा ,कृषि शिक्षा , व्यापार ,यातायात आदि सभी क्षेत्रों में विज्ञान ने बहुत तरक्की की है और हमारे जीवन को सुख सुविधा से भर दिया है।  आज विज्ञान के कारण तीव्रगामी वायुयानों से सारे संसार का चक्कर कुछ ही घंटो में लगा सकते है। अंतरिक्ष यानों  द्वारा  करोड़ो किलोमीटर की दूरी से ग्रहों , चन्द्रमा, सूरज आदि की गतिविधियों के चित्रों को एकत्रित किया जा सकता है और उन चित्रों की सहायता से अंतरिक्ष की जानकारियों का ज्ञान बढ़ाया जा सकता है। सिनेमा , वीडिओ , कंप्यूटर आदि भी विज्ञान की ही देन  है। चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान की अद्भुत सफलतायें है। आज यंत्रो के सहायता से किसी भी बीमारी का पता लगाकर उसका इलाज किया जा सकता है।  आज स...

सर्व शिक्षा अभियान, सब के लिए हो शिक्षा अनिवार्य

सर्व शिक्षा अभियान  शिक्षा समाज के लिए एक ऐसा साधन है जो व्यक्ति और समाज के नैतिक, आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए आवश्यक है। शिक्षा ही हमारे लोकतंत्र की रक्षा करती है।  शिक्षा हमें सही और गलत में भेद करना सिखाती है। हमारा मानसिक ,सामाजिक और बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास केवल शिक्षा द्वारा ही संभव हो सकता है। अशिक्षित व्यक्ति कभी ही देश के प्रति जागरूक और सजग नागरिक नहीं हो सकता है। शिक्षा के अभाव  में देश कही भी उन्नति नहीं कर सकता है। केवल शिक्षित व्यक्ति देश को उन्नति के शिखर पर ले जा सकता है।          एक समय था जब हमारे देश की शिक्षा विश्व जगत में प्रसिद्ध थी। हमारे देश के ऋषि ,मुनि , आचार्यो के गूढ़ के ज्ञान उस समय की प्रगति का सूचक है। इसका उदहारण रामायण में रावण के पास उड़ने वाला रथ , और महाभारत में कई तरह के अस्त्र और शस्त्र  से युद्ध करना आदि है।  इन उदहारण  से पता चलता है की उस युग में शिक्षा का स्तर अपने उन्न्त शिखर पर था परन्तु उस युग में शिक्षा के व्यवस्था केवल राजकुमारों , राजाओं  और उनके घरानो के लिए थी। दुर्भा...

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस  त्योहर दो प्रकार के होते है राष्ट्रीय और धार्मिक।  भारत देश में दोनों ही तरह के त्योहार  बड़ी धूमधाम के साथ मनाये जाते है। अन्य त्योहारों की तरह  हमारे देश में राष्ट्रीय त्योहारों को भी बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व   है अन्य राष्ट्रीय त्योहारों की तरह  गणतंत्र दिवस को  भी बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। राष्ट्रीय त्योहारों को धूमधाम से मनाये जाने का मतलब देश में एकता और अखंडता को बढ़ाना और इसको बनाये रखने के लिए लोगों  को प्रेरित करना है। गणतंत्र दिवस के दिन पूरे  देश जगह जगह  में परेड और सांस्कृतिक कार्यकर्मो का आयोजन होता है।  गणतंत्र का अर्थ है गण  यानि लोग और तंत्र यानि काम करने की नीति यानि  लोगो द्वारा बनाया गया तंत्र यानि लोगों  द्वारा बनाये जाने वाली अपनी सरकार और नियम कानून।  आजादी के बाद भी भारत में अन्य देश का संविधान  लागू  था जिससे भारतीय लोगो की हित में काम करने और देश का विकास करने के लिए बड़ी मुश्किलें आ रही थी।...

जीएसटी यानि बहुप्रतीक्षित वस्तु एवं सेवा कर

क्या है ये जीएसटी  जीएसटी यानि बहुप्रतीक्षित वस्तु  एवं सेवा कर। जीएसटी एक ऐसा टैक्स  है, जो राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी सामान या सेवा की मेनुफेक्चरिंग, बिक्रीऔर इस्तेमाल पर लगाया जाता है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद कई तरह के कर जैसे चुंगी सेंट्रल टेक्स, राज्य स्तर के सेल्स टेक्स या वैट , एंट्री टैक्स , लाटरी टैक्स,स्टाम्प ड्यूटी, बिजली के इस्तेमाल या बिक्री पर लगने वाले टेक्स सामान के ट्रांसपोटेशन पर लगने वाले टेक्स आदि ख़तम हो जायेगे। इस व्यवस्था में गुड्स और सर्विसेज की खरीद पर अदा  किये गए जीएसटी को उनकी सप्लाई के टाइम दिए जाने वाले जीएसटी को एडजेक्ट  कर दिया जाता है. यह  टैक्स  आखिर में उपभोग्ता को देना होता है क्योकि वह इस चेन का आखिरी कड़ी होता है। भारत  जीएसटी लागू  करने वाला पहला देश नहीं है सबसे पहले फ्रांस एक ऐसा देश है जहाँ सबसे पहले जीएसटी लागू  हुआ है। आज के समय में लगभग 140 देश है जिनमे जीएसटी लागू  है। जीएसटी के लाभ  जीएसटी लागू  करने से सरकार और सभी कंपनियों को लाभ होगा।  यह टैक्स  कई अलग...

यदि मै प्रधानमंत्री होता !

हमारे देश में कई प्रकार की समस्याएँ है जैसे रोजगार समस्या , जातिवाद समस्या , सीमा सुरक्षा समस्या, आदि जिन पर भाषण ज्यादा काम काम होते है।  चुनाव आने से पहले सभी पार्टी बड़े बड़े वादे करती है पर चुनाव जीतने  के बाद सब अपना अपना फायदा करती है देश के लिए काम बहुत कम या नहीं होता है जिसके कारण समस्या वही की वही होती है।  देश की समस्याओँ  को देख कर मेरे मन में कई बार ख्याल आता है कि  अगर मै  प्रधानमंत्री बन जाऊ   तो देश की बहुत सारी  समस्याओ को ख़तम कर दूँगा ।   हमारा देश एक गणतंत्र देश है।  यहाँ पर  कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है प्रधानमंत्री बनने की प्रक्रिया जितनी आसान लगती है उतनी आसान नहीं होती है इसके लिए व्यक्ति को अपनी एक पार्टी बनानी पड़ती है उस पार्टी में निस्वार्थ  काम करने वाले सदस्य शामिल करने होते है।   चुनाव में बहुमत से जीतना  होता है फिर लोकसभा में अपनी पार्टी का बहुमत सिद्ध करके सरकार बनानी होती है।  लोकसभा में जो भी दल  सरकार बनाने के लिए बहुमत सिद्ध करता...

विज्ञान और मानव जीवन

आज के युग में विज्ञान इतनी तरक्की कर चुका है कि इस युग को विज्ञान का युग कहना गलत नहीं है। हमारे जीवन में हमारी जरुरत को पूरा करने में विज्ञान की बहुत बड़ी भूमिका है। चाहे  शिक्षा , कृषि , चिकित्सा आदि  क्षेत्र हो ,आज विज्ञान ने हर क्षेत्र में तरक्की  कर ली है।  हमारे सम्पूर्ण जीवन को आरामदेह बनाने में विज्ञान का बहुत बड़ा योगदान है।   मंगल ग्रह की खोज या उसके बारे में जानकारियाँ  जुटाना हो या किसी भी ग्रह  के बारे रोचक जानकारियाँ पाना हो  ,  या तीव्रगामी वायुयान से एक जगह से दूसरी जगह कुछ घंटो में पहुंच जाना हो , जहाँ  जाना असंभव हो वहाँ  पर भी विज्ञान की खोजो ने सब संभव कर दिया है।  आज कंप्यूटर , टीवी,  सिनेमा आदि जानकारियों के साथ मनोरजन के साधन भी विज्ञान की देन  है। विज्ञान के कारण आज अंतरिक्षयान करोड़ो किलोमीटर दूर शुक्र , मंगल,  शनि आदि ग्रहों  की यात्रा करके वहाँ से दुर्लभ चित्र  भेज कर वहाँ  की जानकारियों से विज्ञान को नयी नयी खोजों  के लिए प्रेरित करता है तथा वहाँ...