बेरोजगारी की समस्या भारत में बेरोजगारी की समस्या और समाधान बेरोजगारी की समस्या एक अभिशाप भारत में बेरोजगारी क्यों ? बेरोजगारी एक महाअभिशाप भारत को स्वतंत्रता बड़ी मुश्किलों के बाद मिली है और स्वतंत्रता के बाद भारत की ये कोशिश रही है कि सबको रोजगार मिले परन्तु भारत एक विकासशील देश है। यहाँ पर अनेको समस्या देश के विकास में रोड़ा बनी हुई है। विकासशील देशो में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की होती है। जैसे जैसे देश प्रगति करता जा रहा है बेरोजगारी के समस्या भी बढ़ रही है। ये समस्या भारत देश में कोढ़ का रोग बन गयी है। बेरोज़गारी की समस्या देश के माथे पर एक कलंक का टीका है बेरोजगारी से अभिप्राय है की योग्यता रखने के बाद भी किसी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिलता है। भारत में बेरोजगारी कई तरह की पाई जाती है जैसे शिक्षित बेरोजगारी ,अशिक्षित बेरोजगारी ,अल्प बेरोजगारी ,प्रछन्न बेरोजगारी। शिक्षित बेरोजगारी से अभिप्राय है की लोग पढ़े लिखे और अपने कार्य में कुश...