अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे कीमती गहना है
आज के दौर की वयस्त जीवनशैली में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी जिम्मेवारी और चुनौती है। स्वस्थ रहना मनुष्य के लिए उतना ही जरुरी होता है जितना की शरीर पर गहना या जेब में पैसा। यदि आप के पास अच्छा स्वास्थ्य है तो आप जीवन के सभी आनंद प्राप्त कर सकते है क्योकि बीमार व्यक्ति चाहे कितना भी पैसे वाला हो या रसूक वाला वो जीवन के सभी आनंद लेने में असक्षम है। आप का खोई धन संपत्ति फिर से वापस आ सकती है पर आप का स्वस्थ एक बार बिगड़ जाए तो उसे फिर से पुरानी स्थिति में लाना कठिन हो जाता है।
हम भागदौड़ वाले इस जीवन में हर काम करना जरुरी समझते है परन्तु ये भूल जाते है की हम जो भी काम करते है वो अपने लिए करते है। यदि हम अपने कार्यों में अपने खाने -पीने का ध्यान नहीं रखेंगे तो हम बीमार पड़ जायेगे और हमने जिस खाने को पैसा कमाने के लिए छोड़ा था , हमारे बीमार पड़ने पर हम उस पैसे का आनंद नहीं प्राप्त कर सकते है। हमें हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए की अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।
यदि कोई गरीब है पर स्वस्थ है तो वो अपने जीवन में सब कुछ करने में समर्थ है और वह अपने जीवन का चाहे थोड़े से पैसे या थोड़ी आवश्यकता को पूरी करता हो पर वो इस दुनिया में सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है क्योकि वह सब कुछ कर सकता है पर इसके विपरीत यदि कोई अमीर आदमी बीमार है और वो दूसरों पर आश्रित है तो वह इस दुनिया के सबसे गरीब व्यक्तियों में से एक है।
प्रकर्ति की देन फल और सब्जियों का सेवन करना होता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छा भोजन ही काफी होता है बल्कि हमें अपने आसपास के वातावरण पर ध्यान देना चाहिए। साफ हवा , साफ पीने का पानी और आसपास के वातावरण में साफ़ सफ़ाई भी हमारे स्वास्थ्य पर असर डालती है। चाहे हम कितना भी अच्छा खाना खा ले यदि हम गंदी जग़ह में रह रहे है तो भी इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ेगा। अशुद्ध और प्रदूषित हवा -पानी भी हमारे शरीर को बीमार कर रही है। कारखानों से निकला जहरीला अवशेष जब हमारी नदियों में मिलता है तो नदियों का पानी जहरीला हो जाता है। वाहनों और कारखानों से निकलने वाला जहरीला धुआँ हवा को जहरीला बनता है। लगातार पेड़ -पौधो का काटने के कारण हवा में कार्बन डाइऑक्ससिड जैसी जहरीली गैसों का होना जिसके कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है जिससे मौसम में परिवर्तन आदि समस्या बढ़ने से भी हमारे शरीर को अनेकों रोग लग रहे है। खेतों में ज्यादा उत्पादन के लिए यूरिया आदि हानिकारक रसायन का इस्तेमाल भी हमारे स्वास्थ्य को खा जाता है।
अच्छा स्वास्थ्य कही से ख़रीदा नहीं जा सकता है और न तो इसको कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें अपने जीवन शुरू होने से यानि जब कोई व्यक्ति जन्म लेता है तब से कोशिश करनी होती है। हमें संतुलित भोजन समय पर करना होता है। आसपास के वातावरण को साफ़ और स्वच्छ रखे। ज्यादा पेड़ लगाए जिससे हमें शुद्ध हवा मिल सके। खेतों हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल न करे और खाने पीने की चीजों को बनाते समय स्वच्छता का रखे। समय समय पर टीकाकरण और बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक दवायें ले। यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो उसके उपचार के व्यवस्था करे और उन विधियो का प्रयोग करे जिससे बीमारी न फैले। शरीर की स्वच्छता का ध्यान रखे और खाना खाने से पहले और बाद में अपने हाथ अच्छी तरह कीटाणुनाशक साबुन से धोये।
खाने में अच्छी पौष्टिक वस्तुओं का इस्तेमाल करे। जंकफूड और मैदा से बनी चीजों का उपयोग न करे। बच्चों में हरी सब्जियों और फल खाने के आदत का विकास करे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए सिर्फ भोजन ही नहीं व्यायाम भी जरुरी है। रोज़ाना व्यायाम और सैर हमारे स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में हमारी मदद करती है। बच्चे हो या बूढ़े सभी को रोज व्यायाम करना चाहिए। सुबह की ताजी हवा हमारे शरीर के लिए किसी टॉनिक से काम नहीं है। रोजाना स्नान और साफ कपडे पहने चाहिए ये भी हमे स्वस्थ रखे में मदद करते है। यदि हम कभी बीमार पड़ते है तो किसी बीमारी को छोटा न समझे कुशल चिकित्सक से इलाज करा ले ताकि हमारे स्वास्थ्य को ज्यादा हानि न पहुंचे।
यदि हम स्वच्छता के नियमो का पालन करते है तो इससे हमारा शरीर ही नहीं आस -पास का वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ रख सकता है। तभी हमें मिलेगा अच्छा स्वास्थ्य।
Comments
Post a Comment